गिरडीह, दिसम्बर 28 -- पीरटांड़। नए साल 2026 में पीरटांड़ को जैव विविधता पार्क की सौगात मिलेगी। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित कठवारा में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। करीब 90 एकड़ भू-भाग में बननेवाला पार्क प्राकृतिक सौंदर्य व मनोरंजन का अनूठा संगम होगा। पार्क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। बताया जाता है कि गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित कठवारा के पास निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क पर्यटन के क्षेत्र में पीरटांड़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार की पहल पर लगभग 12 करोड़ की लागत से 90 एकड़ भूभाग में पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। पार्क का निर्माण दो फेज में किया जायेगा। उत्तरवाहिनी नदी बराकर के तट में भव्य जैव विविधता पार्क पर्यटकों को आकर्षित करेगा। विविध वनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.