भोपाल, दिसम्बर 18 -- भारत के "टाइगर स्टेट" के रूप में मशहूर मध्य प्रदेश इस समय एक बहुत ही चिंताजनक और दुखद स्थिति से गुजर रहा है। एक तरफ सरकारी घोषणाओं में बाघों की बढ़ती संख्या पर खुशी जताई जा रही है, तो दूसरी तरफ राज्य के जंगलों से बाघों की मौतों की डरावनी खबरें आ रही हैं। एक के बाद एक बाघों की रहस्यमयी और संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही मौत ने उनकी सुरक्षा और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश ने साल 2025 में अब तक 54 बाघों को खो दिया है। एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 1973 में 'प्रोजेक्ट टाइगर' शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में एक ही साल में बाघों की मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले महज एक हफ्ते के भीतर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 6 बाघों की जान गई है। शनिवार को भारत के सबसे मशहूर बाघ अभयारण्यों में से एक...