हजारीबाग, मार्च 19 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार को डिजिटल गवर्नेंस एवं लर्निंग एनहैंसमेंट इनीशिएटिव विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष, अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं लर्निंग कोऑर्डिनेटरस ने भाग लिया। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यशाला में बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (बीओपीटी ) से संसाधन सेविओ ने ई-गवर्नेंस संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी।बताया गया कि झारखंड में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से इस व्यवस्था को ई-गवर्नेंस पद्धति में रूपांतरित किया जा रहा है। पद्धति को बहुत ही सरल बनाया गया है। इसमें इ-हस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.