नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- विश्व चैंपियनशिप पुरुष भालाफेंक फाइनल में पहली बार खेल रहे सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा पांचवें दौर के बाद बाहर हो गए और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ आठवें स्थान पर रहे । टोक्यो में खेले गए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक फाइनल में सचिन यादव 86.27 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद चौथे स्थान पर रहे। सचिन ने नीरज के अलावा पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को भी पीछे छोड़ा। उत्तर प्रदेश के बागपत के पास खेकरा गांव में एक किसान परिवार से आये यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 85 . 16 मीटर था जो मई में कोरिया में उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में रजत जीतकर किया था । उनका पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.