नई दिल्ली, जनवरी 27 -- इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में जो रूट ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। जो रूट ने इस शतक के साथ अपना 61वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। यह उनका वनडे करियर का 20वां शतक था। 2020 का दशक जो रूट के लिए कमाल का रहा है और उनका ही जलवा देखने को मिला है। विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे बड़े बल्लेबाजों के होते हुए भी जो रूट ने पिछले 5-6 सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक छत्र राज स्थापित किया है। वे वनडे और टेस्ट में शानदार खेल का मुजाहिरा पेश कर रहे हैं। टी-20 क्रिकेट में भी जब भी मौका मिलता है जो रूट का जलवा देखने को मिलता है। 2020 के दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में इंग्लैंड के जो रूट का दबदबा निर्व...