धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्ष-2019 से अबतक हुए वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए झारखंड एजी कार्यालय ऑडिट टीम पहुंची। टीम अस्पताल के आवंटन और विभिन्न मदों में हुए खर्च का ब्योरा हिसाब खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार ऑडिट टीम बजट आवंटन, उपकरण खरीद, दवा आपूर्ति, निर्माण समेत अन्य प्रशासनिक खर्चों से जुड़े दस्तावेज की जांच कर रही है। संबंधित शाखाओं से फाइलें और भुगतान से जुड़े अभिलेख मंगाए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह नियमित वित्तीय ऑडिट प्रक्रिया का हिस्सा है। टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि आवंटित राशि का उपयोग निर्धारित नियम और प्रावधानों के तहत हुआ है या नहीं। ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...