सीवान, फरवरी 14 -- केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 से पूरे देश में लागू है। योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इस राशि से लाभार्थी परिवार देश के किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज पूरी तरह कैशलेस व पेपरलेस होता है। हार्ट सर्जरी, किडनी, कैंसर, हड्डी रोग, स्त्री रोग समेत लगभग 1500 से अधिक बीमारियों व उपचार पैकेज को योजना में शामिल किया गया है। इस योजना में लाभार्थियों का चयन सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर किया गया है। क्या कहते हैं डीपीसी आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी राज किशोर ने बताया कि जिले में लाभार्थियों का ई-गोल्डेन कार्ड बनाया ...