लखनऊ, फरवरी 13 -- यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का आचरण अशोभनीय था और जो लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, वही आज सनातन की बात कर रहे हैं। उनके इसी पुराने आचरण से कभी दुनिया घबराती थी और व्यापारी परेशान रहता था। 2017 से पहले गुंडे समानंतर सरकार चलाते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से निकलकर कानून के राज की ओर कदम बढ़ाया है। यह यात्रा कर्फ्यू से कानून व्यवस्था तक, उपद्रव से उत्सव तक और समस्या से समाधान तक की यात्रा है। यह सत्ता प्राप्ति की होड़ नहीं, बल्कि स्पष्ट नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर ...