हापुड़, जून 16 -- भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि वर्ष-2047 में जो भारत विकसित रूप से विश्व पटेल पर चमकेगा, उसकी नींव 2014 में रखी जा चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयास से आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। वह रविवार को मीनाक्षी रोड स्थित हापुड़ विधानसभा कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। चंद्रमोहन ने कहा कि हम रक्षा क्षेत्र में अधिकांश हथियार स्वयं बना रहे है, हम आईटी के क्षेत्र में आज आगे बढ़ते जा रहे हैं। हम खेल के क्षेत्र में भी विश्व में भारत का परचम लहरा रहे हैं। इनसब का श्रेय भारत की जनता को जाता है, जिसने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देकर एक मजबूत सरकार देश को दी है। 2014 से आज तक निरंतर भारत की दिशा और दशा में उत्थान होता जा रहा है। संपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.