सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। वर्ष 2014 में हुए दंगे के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने तत्कालीन जिलाधिकारी, तत्कालीन अपर जिलाधिकारी और तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को साक्ष्य के लिए 17 मार्च को तलब था, लेकिन तीनों अधिकारी किसी कारणवश अदालत में पेश नहीं हो पाए हैं। मामले में अब 27 मार्च को सुनवाई होगी। बता दें, कि वर्ष 2014 में गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे की भूमि को दंगा हुआ था। दंगे के दौरान पुलिस कांस्टेबल सहसपाल को गोली मार दी गई थी, जिसमें सहसपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर तत्कालीन जिलाधिकारी संध्या तिवारी, अपर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और एसएसपी राजेश पांडेय मौजूद थे, लेकिन विवेचक ने उन्हें साक्षी नहीं बनाया था। मुकदमे के दौरान साक्ष्य और केस डायरी में दोनों अधिकारियों के मौके पर उपस्थित होने के साक्ष्य प्रकाश में आए। सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.