संभल, अप्रैल 9 -- चन्दौसी। आजाद रोड स्थित एक पैलेस में बुधवार को भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में चंदौसी विधानसभा के चंदौसी नगर, बहजोई नगर,बहजोई देहात, बनिया खेड़ा मंडल, नरौली मंडल और छाबड़ा मंडल के सभी सक्रिय सदस्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी ने डॉ़ श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर फूल माला पहनाकर कर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों मे विकसित भारत की यात्रा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत के गत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 का इतिहास अनेकानेक वर्षों तक याद किया जायेगा। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह रिंकू ने भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.