भागलपुर, मार्च 11 -- श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया की ओर से फागुन एकादशी के मौके पर सोमवार को विशाल निशान शोभायात्रा नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से 201 श्याम भक्तों ने निकाली। हाथों मे खाटू वाले श्याम का निशान लेकर श्याम के भजनों पर झूमते नाचते यह निशान शोभायात्रा श्रीश्याम मंदिर मंदरोजा भागलपुर के लिए सुबह आठ बजे प्रस्थान हुई। इस निशान शोभायात्रा में नवगछिया के अलावा कुर्सेला, खगड़िया, फारबिसगंज के श्याम प्रेमी भी साथ साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा में श्याम के भक्तों पर नगरवासियों ने फूलों की बारिश की। फुट प्लाजा में श्याम दीवाने, होटल वैभव में बाबा का हुक्म के बरूण केजरीवाल सहित सदस्यों ने निशानयात्रा में आए श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.