फतेहपुर, जनवरी 20 -- फतेहपुर। विशेष मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के पाए गए बिना मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई आज यानि बुधवार से शुरू हो रही है। जिले में बिना मैपिंग वाले 134207 मतदाता चिन्हित हुए हैं। विभाग के अनुसार एक विधानसभा क्षेत्र में 10 से 12 जगह आपत्तियों पर सुनवाई होगी। पहले चरण में 58430 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। अलग-अलग उम्र के हिसाब से आपत्तिकर्ताओं को दस्तावेज देने होंगे। दिसंबर 2004 के बाद जन्मे लोगों को अपने साथ ही माता व पिता दोनों का प्रमाणपत्र भी देना होगा। तभी मतदाता सूची में नाम दर्ज हो सकेगा। एसआईआर अभियान में 3.16 लाख मतदाताओं से अधिक के नाम काटे जा चुके हैं। 1.34 लाख से अधिक बिना मैपिंग वाले मतदाता सामने आए हैं। अब सभी को नोटिस देकर सवाल जवाब किया जाएगा। अब तक जिले में करीब 58 हजार से अधिक नोटिस जारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.