इटावा औरैया, जनवरी 29 -- एसआईआर में नो मेपिंग के मामले में नोटिस के जबाव में कागजात लगाने के लिए मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो कागज मतदाता लेकर आते हैं उनमें कुछ ना कुछ कमी निकल आती है और उन्हे पेडिंग में रख दिया जाता है। ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें मतदाताओं के नाम 2003 और उससे पहले की मतदाता सूची में शामिल होने के बाद भी उनके नाम नो मेपिंग में शामिल करके उन्हे नोटिस थमा दिए गए हैं।अब वे परेशान हैं कि इस नोटिस का क्या जबाव दें। इन दिनों नो मेपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं और उनकी सुनवाई भी चल रही है। इसी क्रम में सिविल लाइन कल्पना नगर में रहने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एपी शर्मा और उनके पुत्र डा. आदित्य शर्मा को नो मेपिंग का नोटिस थमा दिया गया है। डा. एपी शर्मा का कहना है कि उनका और उनके पुत्र का...