नई दिल्ली, फरवरी 14 -- फिट रहने के लिए बैलेंस डाइट का होना जरूरी है। ऐसे फूड जिनसे आपको शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिशन मिले और आपके शरीर में ना केवल एनर्जी बनी रहे बल्कि आपको ताकत भी महसूस हो। वहीं जब आप फिटनेस के लिए वर्कआउट करें तो बॉडी में पर्याप्त स्टेमिना भी हो। बॉडी में स्टेमिना का होना जरूरी है क्योंकि ये स्टेमिना ही है जो रोज के काम करने के लिए मेंटल और फिजिकल ताकत देता है। अक्सर लोग ताकत और एनर्जी के लिए प्रोटीन ड्रिंक पीते हैं। लेकिन केवल बाजार में मिलने वाले प्रोटीन ड्रिंक से ही ताकत और एनर्जी नहीं मिलती बल्कि घर में मौजूद हेल्दी चीजों से भी आपको एनर्जी मिल सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने 2 हजार साल पुरानी हेल्थ ड्रिंक को शेयर किया है। जिसे पीने से आपकी बॉडी आपको थैंक्स बोलेगी।न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने शेयर किया सदियों प...