बस्ती, दिसम्बर 11 -- बस्ती। जिले के घनी आबादी वाले गांवों में वर्षों से चली से रही परिवहन निगम की बस नहीं रूकने की समस्या को दूर करने की पहल की गई है। शासन के निर्देंश पर परिवहन निगम ने 2000 से आबादी से वाले बड़े गांवों का सर्वें शुरू करने का फरमान जारी किया गया है। रोडवेज प्रशासन ने बड़ी आबादी वाले गांवों को खोजने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है बड़े गांवों में परिवहन सेवा यात्रियों को सुचारू रूप से जोड़ा जा सके। इसके लिए टीम गाठित कर दी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर ने बस्ती, संतकबीरनगर के 2000 आबादी वाले बड़े गांवों में परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए मार्गों का सर्वे कर आख्या मांगी है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया जिले के बस्ती, संतकबीरनगर जिले के घनी आबादी वाले गांवों को रोडवेज सेवा मुहैया कराने के...