नई दिल्ली, मई 21 -- आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खराब रहा। 5 बार की चैंपियन टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। मंगलवार को उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंद में 16 रन बनाए थे। मैच के बाद उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले युवा भारतीय बल्लेबाजों को इसका मंत्र दिया कि कैसे 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करें। धोनी ने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे समेत सभी युवा बल्लेबाजों को सलाह दी कि उम्मीदें बढ़ने पर वे खुद पर दबाव न लाएं। थाला ने निरंतरता को बरकरार रखने और दबाव की स्थिति में भी शांत बने रहने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी पूर्ण क्षमता को महसूस करना चाहते हो तो आपको ऐसा करना पड़ेगा। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.