रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को स्वयंसेवकों ने डोईवाला नगर में पथ संचलन किया। पथ संचलन में दो सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। नगर में ढोल-बाजे और आरएसएस के गणवेश के साथ स्वयंसेवकों ने रैली भी निकाली। आरएसएस का पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर थानो से शुरू होकर माता बाला सुंदरी मंदिर, होमगार्ड निदेशालय होते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने नगर की सड़कों पर कदमताल करते हुए सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। नागरिकों ने स्वयंसेवकों के अनुशासन और उत्साह की गर्मजोशी से सराहना की। ऋषिकेश जिला संघ चालक राजेंद्र बडोनी ने कहा कि यह केवल पथ संचलन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्रभक्ति की भावना फैलाने का एक अनमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.