बेगुसराय, सितम्बर 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को स्थानीय सांसद सह केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से 200 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 145 उप-स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में प्रारंभ किया गया। इन केन्द्रों पर नियुक्त किए गए सीएचओ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आम जनता तक सहज पहुंच सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएचओ की नियुक्ति से गांव-गांव में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दूरस्थ अस्पतालों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.