गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा। नव वर्ष 2026 को लेकर उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी व विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मेराल थाना अंतर्गत दुलदुलवा के चंद्रवंशी टोला, पीड़ापाठ व केश्वर खांड़ जंगल सहित अन्य क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के विरोध में छापामारी अभियान चलाया। उसमें करीब 2500 किलोग्राम जावा महुआ और 200 लीटर अवैध महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उक्त संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापामारी टीम को देखते ही शराब का अवैध निर्माण व बिक्री करने वाले व्यक्ति भागने में सफल रहे। मगर जमा किए गए अवैध सामग्रियों को जब्त करते हुए नष्ट करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि छापामारी के दौरान स्थल से भागने में सफल रहे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.