नई दिल्ली, मार्च 27 -- मल्टीबैगर कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। कंपनी के शेयर 200 रुपये से भी नीचे जा पहुंचे हैं। जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर गुरुवार को 5 पर्सेंट लुढ़ककर 193.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले पांच दिन में कंपनी के शेयरों में 18 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, एक महीने में जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर 65 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। कंपनी अपने शेयरों का बंटवारा भी करने जा रही है। 83% से ज्यादा लुढ़क गए हैं जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरसोलर पावर बिजनेस से जुड़ी कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 83 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 24 जून 2024 को 1125.75 रुपये पर थे। जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर लुढ़ककर 27 मार्च 2025 को 193.90 रुपये पर...