हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में युवा महोत्सव के दूसरा दिन मंगलवार को हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। इस दिन विभिन्न क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रो. सरिता यादव के निर्देशन में आयोजित 200 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की पलक ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की निशा ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी का सेमीफाइनल बीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं के बीच खेला गया। इसमें प्रथम सेमेस्टर की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। चक्का फेक प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की खुशी प्रथम, संध्या द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अंजू के निर्देशन में हुआ। निर्णायक मंडल डॉ. सुमन वर्म...