बिहारशरीफ, दिसम्बर 2 -- नर्सिंग कॉलेज में छह दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता फोटो : नूरसराय01-भागन बिगहा के नर्सिंग कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्रा। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। भागन बिगहा के एक शिक्षण संस्थान में छह दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 200 मीटर दौड़ में निकिता व उज्ज्वल ने बाजी मारी। सभी सफल खिलाड़ियों को संस्थान के स्थापना दिवस के मौके पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में गौतम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिक्स के पारामेडिक्स विभाग के छात्रों ने भाग लिया। बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में उज्ज्वल, चम्मच दौड़ में लालबाबू, गोला फेंक में हामीद, रस्साकसी में गुलशन, दीपक, उज्जवल, सचिन व अमित ने जीत हासिल की। बॉलीवॉल में गुलशन एंड ग्रुप ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 200 मीटर ...