हापुड़, नवम्बर 17 -- धौलाना विधायक धर्मेश तोमर द्वारा सरदार पटेल एकता रैली का आयोजन किया गया। रैली राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज से होकर गुजरी। वहीं पर विधायक द्वारा विधायक खेल प्रतियोगिता 2025 का भी शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल भावना को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ से प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जिसमें जैतरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विधायक खेल स्पर्धा में कबड्डी जूनियर बालिका में बझेड़ा खुर्द टीम प्रथम, वॉलीबॉल सीनियर बालक में छिद्दापुरी टीम प्रथम, वॉलीबॉल सीनियर बालिका में गालंद टीम प्रथम, कुश्ती 55 किलोग्राम सब जूनियर में मयंक, कुश...