भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक अंतर महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर बालिका दौड़ में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय सबौर की अंकिता और पुरुष वर्ग में इसी महाविद्यालय के देव आर्यन विजेता बने। समारोह के आखिरी दिन विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। 200 मीटर बालिका दौड़ वर्ग में नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय की प्रिया भारती ने दूसरा स्थान तो बिहार कृषि महाविद्यालय सबौर की रुबी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर सहरसा के जैनेंद्र कुमार ने दूसरा और वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव के ज्ञान बिंदु ने तीसरा स्थान हासिल क...