मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दामूचक से मझौलिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बिजली और टेलीफोन के पोल के कारण खतरनाक स्थिति है। सरकारी क्वार्टर एरिया में महज 200 मीटर के दायरे में सड़क पर आधा दर्जन पोल हैं। नतीजतन बड़े या छोटे वाहनों के पोल से टकराने का डर बना रहता है। खासकर रात में बिजली गुल होने पर अंधेरे में खतरा बढ़ जाता है। इलाके में पोल पर तारों का मकड़जाल है। मानकों के विपरित जैसे-तैसे लगा देने से तार की उंचाई भी कम है। पोल पर लगे बिजली के हाईटेंशन तार के ठीक नीचे इंटरनेट केबल का गुच्छा लटक रहा है। ऐसे हालात में आग लगने का भी खतरा है। पूर्व में बीबीगंज, लक्ष्मी चौक व अन्य जगहों पर पोल में लटके केबल में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद अजय कुमार ओझा ने पोल हटाने के लिए बि...