साहिबगंज, सितम्बर 20 -- साहिबगंज। राजमहल अंचल के गदाई दियारा में 200 बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा,गुड़ व तिरपाल का वितरण शुक्रवार को किया। इससे पहले अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने सीओ मोहम्मद युसूफ के साथ गदाई दियारा के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उसके बाद उन्होंने संबंधित बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटे। फोटो 7,राहत सामग्री बांटते अपर समाहर्ता। साहिबगंज में गंगा अब भी खतरे के निशान से 97 सेमी उपर साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाके में गंगा का जलस्तर स्थिर है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की सुबह साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 28.22 मीटर पर था। शनिवार को जलस्तर घटकर 28.22 मीटर पर ही रहेगा। हालांकि अब भी यहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 97 सेमी उपर है। बक्सर...