महाराजगंज, नवम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक मुख्यालय रतनपुर के एडीओ पंचायत कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री दिव्यांशा केन्द्र गोरखपुर की ओर से दो दिवसीय दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क उपकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने दो सौ लोगों में उपकरण वितरित किया। 450 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को चलने में सहायक 15 सौ उपकरण वितरण होना है। पहले दिन लगभग दो सौ लोगों में उपकरण वितरित किया गया है। उपकरण में ह्वील चेयर, कमर बेल्ट, घुटने का बेल्ट, कान की मशीन, छड़ी, वाकर मशीन, बैशाखी, कमर सीट, सर्वाइकल कालर, स्पाइनस बेल्ट सहित अन्य उपकरण वितरित किया गया। ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि दिव्यांग जनों व वरिष्ठ नागरिकों को चलने फिरने में काफी दिक्कत होती थी। उपकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.