प्रयागराज, जनवरी 22 -- माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व वसंत पंचमी को लेकर सड़क, ट्रेन और हवाई मार्ग की तैयारियां पूरी हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे और रोडवेज अलर्ट मोड में रखा गया है। इस अवसर पर जहां 200 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है, वहीं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 1800 बसों का बेड़ा मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही चार विमान सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। सिविल लाइंस साइड जंक्शन पर नो-एंट्री भीड़ प्रबंधन के तहत प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर नो-एंट्री लागू कर दी गई है। इससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए अस्थायी रूप से लागू की गई है। तीन प्रमुख स्टेशनों पर एकल दिशा प्रवेश वसंत पंचमी स्न...