नई दिल्ली, जनवरी 3 -- दिल्ली पुलिस ने दिसंबर महीने में 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत अपराध नियंत्रण के लिए जोरदार अभियान चलाया। सेंट्रल दिल्ली में इस दौरान झपटमारी, लूट, साइबर फ्रॉड और नशीले पदार्थों से जुड़े कई मामलों में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों पर नकेल कसने में काफी सफल रही।झपटमारी और डकैती के मामलों में सफलता पुलिस ने 19 झपटमारी के केस सुलझाए और 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे 127 मोबाइल फोन, एक ऑटोरिक्शा, तीन मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी और 2,000 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं, 7 डकैती के मामलों में 12 आरोपी पकड़े गए। इनके पास से एक पर्स, आधार कार्ड और 3,770 रुपये कैश मिला।चोरी और बर्गलरी पर सख्त एक्शन चोरी के 36 मामलों में 25 आरोपी गिरफ्तार हुए। बरामद सामान में 19 मोबाइल फोन, एक SUV गाड़ी, ...