गढ़वा, दिसम्बर 17 -- कांडी, प्रतिनिधि। बीडीओ राकेश सहाय ने बुधवार को डूमरसोता और पतीला पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने बताया कि कांडी में पैक्स द्वारा धान की खरीदगी शुरू हो गई है। उसमें 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान की खरीद होगी। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत तेजी से दोनों जगहों पर किसानों से धान के खरीदने का काम शुरू हो गया है। अभी कुल तीन किसानों ने अपना धान यहां बेचा है। उम्मीद है कि लगभग 200 किसान इस वर्ष अपना धान धान अधिप्राप्ति केंद्र को बेचेंगे। धान अधिप्राप्ति केंद्र द्वारा किसानों को मैसेज भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मैसेज मिलने के बाद तीन दिनों के अंदर किसान अपना धान पैक्स को उपलब्ध करा देंगे। उसी क्रम में वैसे किसान जो निबंधित हैं अगर धान की खरीद बिक्री करने के क्रम में...