उरई, नवम्बर 27 -- आटा। हरिशंकरी से सुनहेटा तक की छह किमी सड़क कुछ ही महीनों में गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया, इससे सड़क उखड़ गई। समाधान के नाम पर आबादी क्षेत्र के पास 500 मी. सीसी सड़क का प्रस्ताव 20.74 लाख से पास किया गया है। बुधवार को इसी जर्जर मार्ग पर बाइक फिसलने से महिला घायल हुई थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा हरिशंकरी से सुनहेटा मार्ग पर कुछ माह पहले निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क की गुणवत्ता इतनी कमजोर रही कि बारिश में पूरा मार्ग गड्ढों में बदल गया। ग्रामीणों का कहना है कि छह किमी सड़क में सबसे ज्यादा खराबी बीच में है, फिर भी विभाग ने 500 मी. सीसी पास कराकर बाकी सड़क पर पैचवर्क का विकल्प देकर खानापूर्ति की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्ताव तैयार करने से पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.