गया, दिसम्बर 21 -- हिजाब विवाद में सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ विपक्ष नीतीश कुमार की घेराबंदी में जुटा है, तो वहीं एनडीए के नेता इस घटना को बेवजह तूल देने की बात कर रहे हैं। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने नीतीश का बचाव करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अगर 20-25 वर्ष के लड़के होते और हिजाब खींचते तो सवाल उठता, लेकिन 74 वर्ष का बूढ़ा आदमी इस तरह से करे तो कोई गलत बात नहीं है। उसे अभिभावक की नजर से देखना चाहिए। नीतीश कुमार उम्र और अनुभव में उस मुकाम पर हैं, जहां उनकी मंशा पर सवाल खड़ा करना खुद में एक राजनीतिक एजेंडा है जीतनराम मांझी ने एक वाकया का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में उनसे एक महिला पत्रकार ने प्रश्न पूछा। उस समय उसके बाल चेहरे पर झूल रहे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.