मैनपुरी, फरवरी 23 -- एलाऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20-20 हजार रुपये के दो इनामी गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों की गिरफ्तारी एसओजी टीम के सहयोग से की गई। इनकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी हो गए थे। थाने लाकर पूछताछ की गई और इन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी मैनपुरी से पशुओं की तस्करी करते थे और प्रदेश से बाहर विभिन्न राज्यों में ले जाकर बेचते थे। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने सीओ कार्यालय में इस मामले में जानकारी दी। बताया कि रवगी उर्फ रगवीर पुत्र सौरभ बंजारा तथा सौरभ बंजारा पुत्र मानसिंह निवासीगण पटेल नगर थाना प्रताप नगर जनपद भीलवाड़ा राजस्थान के खिलाफ एलाऊ थाने में पशु क्रूरता अधिनियम और तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। इनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट गई थी। छह सितंबर 2024 को कोर्ट ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.