सिमडेगा, जनवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। समाजसेवी भरत प्रसाद के द्वारा गुरुवार को नि:शुल्क दाल भात केंद्र का शुभांरभ किया गया। मुख्य रुप से डीसी कंचन सिंह, एसी ज्ञानेंद्र आदि ने फीता काटकर केंद्र का उदघाटन किया। मौके पर भरत प्रसाद ने बताया कि केंद्र के माध्यम से जरुरतमंद गरीबों को नि:शुल्क भोजन उपलब्घ कराया जाएगा। इसके अलावे डेली मार्केट आने वाले बुजुर्गो के आराम के लिए भी जगह बनायी गई है जहां बुजुर्ग आराम कर सकते है। दाल भात केंद्र के उदघाटन के बाद महात्मा गांधी के आदर्श और संकल्प पर चलने वाले टाना भगतों को भी भरत प्रसाद के बीकेएन संस्था के माध्यम से सम्मानित किया गया। इसके अलावे पीएस महिला कॉलेज की छात्राओं और सब्जी बेचने वाली युवतियां एवं महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। भरत प्रसाद ने कहा कि टाना भगत महात्मा गांधी के आर्दशो को आज ...