हरदोई, नवम्बर 17 -- हरदोई। शहर में सोमवार का दिन भीषण जाम के नाम रहा। शहर की सीमा में दाखिल होने के बाद आबादी क्षेत्र में दो से ढाई किमी तक का सफर तय करने में 30 मिनट तक लग गए। दिन भर में 20 हजार से ज्यादा लोग जाम की समस्या से परेशान हुए। कोई रेलवे स्टेशन तो कोई जिला अस्पताल और कचहरी विलंब से पहुंचा। लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज जिलों की तरफ से आने वाले वाहन जैसे ही नगर पालिका क्षेत्र की सीमा के अंदर दाखिल हुए तो सामने जाम की समस्या ने ब्रेक लगाने पर विवश कर दिया। लखनऊ चुंगी, बिलग्राम चुंगी, बावन चुंगी, पिहानी चुंगी पर चौराहे, मौनी बाबा चौराहा के ईद-गिर्द दूर-दूर तक वाहनों की कतार ही नजर आई। रोडवेज बस, कार, ई-रिक्शा, बाइक, ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक आदि वाहन खड़े दिखे। स्कूली बसें भी जाम में रुक गईं। इससे बच्चों, शिक्षक...