प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एक हजार प्रति माह पेंशन दी जाती है। यह पैसा लाभार्थी को चार किस्तों में साल भर में डीबीटी के जरिए सीधे उनके खाते में भेजा जाता है। लेकिन बजट के कमी के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 हजार से अधिक नए आवेदकों को पेंशन की एक भी किस्त नहीं मिली। इस वित्तीय वर्ष एक लाख 67 हजार लाभार्थियों की पेंशन आई जबकि 2024-25 में एक लाख 48 हजार पात्रों को पेंशन मिली थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर पटेल ने बताया कि हर वर्ष पेंशनरों की संख्या बढ़ती हैं, इस वित्तीय वर्ष 20 हजार से अधिक पेंशनर बढ़े हैं। बजट की कमी के कारण इनको पेंशन नहीं मिल पाई। बताया कि हमारी ओर से हर वर्ष सरकार को बजट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जाता है। इस वर्ष हमने 2 लाख लोगों का प्रस्ताव भेजा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.