गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। एक बिजनेस सेंटर में विदेशी मुद्रा के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के साथ 22 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को अभिषेक बताकर पीड़ित से 20 हजारअमेरिकी डॉलर और तीन ब्रिटिश पाउंड लिए और ऑफिस से पैसे लेने की बात कहकर ऑफिस से गायब हो गया। विदेशी मुद्रा की भारतीय मुद्रा में 22 लाख रुपये कीमत है। पुलिस ने धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं के तहत मंगलवार को सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़ोन कॉल से बिछाया जाल दिल्ली के सागरपुर निवासी शिकायतकर्ता नदीम अख्तर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विदेशी मुद्रा का काम करते हैं। पुलिस को उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खरीदने की इच्छा जताई और नदीम को गुरुग्राम के यूनिटेक ब...