झांसी, जनवरी 13 -- 20 हजार की रिस्वत लेते सीनियर क्लर्क धरा एंटी करप्शन ने दोपहर में की कार्रवाई, लोक निर्माण विभाग में हड़कंप झांसी संवाददाता। झांसी। सीजीएसटी घूसकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि मंगलवार को एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आ गया। एंटी करप्शन टीम ने लोक निर्माण विभाग खंड 3 में तैनात सीनियर क्लर्क संतोष निरंजन को बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम उसे अपने साथ ले गई। इस कारवाई से पूरे विभाग में हड़कंप का माहौल है एंटी करप्शन प्रभारी शादाब खान की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के दौरान पता चला कि संतोष सेवा संबंधी फाइलों का निस्तारण प्रभारी था। बीते कुछ दिनों से वह पेंशन संबंधी एक मामले के भुगतान के लिए बीस हजार की रिश्वत मांग रहा था। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को ट्रैप टीम ने जाल बिछाया। कार्यालय के भीतर ...