मऊ, दिसम्बर 10 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कॉलोनी पर समग्र शिक्षा अंतर्गत आठ दिसंबर से चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें 604 सहायक शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए 20 स्पेशल एजुकेटरों को प्रशिक्षिकों ने प्रशिक्षण दिया। क्रास डिसएबिलिटी, होम बेस्ड एजूकेशन और सूचना संचार तकनीक में निपुण करने के बारे में बताया गया। जिला समन्वयक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में जनपद के 20 स्पेशल एजुकेटर को प्रशिक्षित किया गया है। जो समग्र शिक्षा अंतर्गत 604 सहायक शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में दिव्यांग बच्चों को सामान्य के साथ कैसे पढ़ाना और जोड़ना है, सिखाया गया है। बताया कि प्रशिक्षण का मकसद ऊर्जा का संचार करते हुए दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.