मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सकल दिगंबर जैन समाज, मुंगेर की ओर से जैन धर्म के 23 वें तीर्थकर पार्श्वनाथ के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर 20 से 25 जनवरी तक पंच कल्याणक प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान में जैन धर्म के आचार्य प्रमुख सागर जी महराज के साथ देशभर के जैन समाज के कई संत एवं विद्वान भाग लेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक निर्मल जैन ने जैन भवन में पत्रकार वार्ता में दी। श्री जैन ने बताया कि मंदिर नागर शैली में बनवायी गई है। जैन धर्म के 23 वें तीर्थकर पार्श्वनाथ की मूर्ति राजस्थान से मंगायी गयी है। आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज 18 जनवरी को मुंगेर आ रहे हैं। उनके स्वागत में शोभायात्रा निकाली जाएगी। सारे कार्यक्रम नगर भवन में होंगे। नगर भवन से 22 जनवरी को कलश यात्रा, 23 जनवरी को ...