धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। नगर निकाय चुनाव के लिए विभिन्न पब्लिक स्कूलों के वैन संचालक और चालक 20 फरवरी को गोल्फ ग्राउंड में अपने-अपने वाहन जमा करना शुरू कर देंगे। वाहन चालकों ने अभिभावकों से कहना शुरू कर दिया है कि नगर निगम का चुनाव है। वे 19 फरवरी तक बच्चे को स्कूल से लाएंगे। इसके बाद 20 फरवरी से बच्चे को खुद स्कूल पहुंचाना होगा या कोई वैकल्पिक उपाय कर लें। उनकी गाड़ी चुनाव के लिए ली जा रही है। हमलोग क्या करें। 23 फरवरी की देर रात तक गाड़ी वापस मिलेगी तो 24 से बच्चों को स्कूल पहुंचाने व लाने का काम शुरू करेंगे। ऐसे में अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। कई पब्लिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। ऐसे में ससमय बच्चों को स्कूल पहुंचाने का दायित्व अब अभिभावकों का है। स्कूल वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष रामायण सिंह का कहना है ...