सीतामढ़ी, मई 14 -- नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को 20 सूत्री कार्यालय का विधिवत उद्घाटन बीस सूत्री के प्रभारी अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग सह बीस सूत्री के प्रभारी मंत्री जनक, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद डॉ संजय जयसवाल व स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद बैठक आयोजित की गई। जहां मंत्री, सांसद और विधायक ने बीस सूत्री के अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरूण कुशवाहा और सदस्यों को फुल माला से सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि बीस सूत्री कार्यालय खुल जाने से भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगेगा। वहीं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर, असहाय, दबे कुचले लोगों तक पहुंचेगी। विकास कार्यों में आना-कानी पर बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्याय व सभी सदस्य विरोध कर...