सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- बथनाहा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन विधायक ई अनिल कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने बीस सूत्री के सभी पदाधिकारियों से अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। मौके पर बीडीओ राजाराम पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष बिकाऊ महतो, उपाध्यक्ष गोपाल महतो, वरष्ठि भाजपा नेता माधवेन्द्र सिंह कुशवाहा, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष बथनाहा विपुल मश्रिा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष जयव्रत झा, सदस्य विमल कुमार सहित सभी बीस सूत्री सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...