बागेश्वर, अप्रैल 18 -- राज्य के 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही के लिए जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद बागेश्वर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। फरवरी 2024-25 के लिए जारी 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट में बागेश्वर जनपद ने पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद ने कुल 126 में से 110 अंक अर्जित किए, जो 87.3 प्रतिशत के बराबर है। बागेश्वर ने 33 बिंदुओं पर ए ग्रेड प्राप्त किया, जबकि एक भी बिंदु डी ग्रेड में नहीं रहा। यह उपलब्धि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, अधिकारियों की सतर्कता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। न्यूनतम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.