कटिहार, सितम्बर 19 -- बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की भव्य शुरुआत की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरारी में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य गुण सागर पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मो.मुशर्रफ हुसैन,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाक आलम सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाख आलम ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है। उन्होने बताया कि 20 सितंबर 2025 को एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में किया जाएगा।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.