रांची, जनवरी 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा स्थित मां दुर्गा स्वीट्स के मालिक बालेश्वर साहू उर्फ बाले और उनके कर्मियों का गुमला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेल सिटी और धुर्वा सेक्टर टू इलाके में मातम पसर गया। परिवार के सदस्य घटना की जानकारी मिलते ही पैतृक गांव चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालेश्वर उर्फ बाले 20 साल से रांची सेल सिटी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी दो पुत्री और एक पुत्र हैं। इसमें से एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं, पुत्र उनके होटल का संचालन किया करते हैं। इनके पिता भी उसी होटल को चलाया करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, तिलकुट की बिक्री को लेकर वह अपने कर्मियों के साथ गुमला जा रहे थे। इसी दौरान घटना घटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.