नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- स्मॉलकैप फार्मा कंपनी विमता लैब्स के शेयर गुरुवार को BSE में 11% से अधिक उछलकर 1170.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 1183 रुपये के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। दो दिन में कंपनी के शेयर 17% से ज्यादा उछले हैं। वहीं, पिछले 8 दिन में विमता लैब्स के शेयरों में 35 पर्सेंट की तेजी आई है। फार्मा कंपनी विमता लैब्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे सकती है। साथ ही, कंपनी डिविडेंड भी बांट सकती है। निवेशकों को पहली बार मिल सकता है तोहफाविमता लैब्स ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी के बोर्ड की सोमवार 28 अप्रैल को बैठक होनी है। इस मीटिंग में निवेशकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। दिसंबर 2005 में लिस्टिंग के बाद से विमता लैब्स का यह पहला बोनस शेयर होगा। यानी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.