बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- 20 साल में जो नहीं हुआ, 20 महीने में करके दिखाऊंगा : तेजस्वी राजद नेता ने हिलसा व इस्लामपुर में की चुनावी सभाएं बीजेपी पर नीतीश कुमार को हाईजैक करने का लगाया आरोप हर परिवार में नौकरी व महिलाओं को 25 सौ देने का किया वादा कहा-हिलसा में पिछली बार बेईमानी से हराया गया राजद प्रत्याशी को फोटो : तेजस्वी01-हिलसा में राजद प्रत्याशी अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को जीत की माला पहनाते राजद नेता तेजस्वी यादव। तेजस्वी02-इस्लामपुर में तेजस्वी यादव की सभा में लोगों की भीड़। हिलसा/इस्लामपुर, हिन्दुस्तान टीम। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को नालंदा पहुंचे। उन्होंने हिलसा व इस्लामपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। भाजपा पर नीतीश कुमार को हाईजैक करने का आरोप लगाया। साथ ही, सरकार ब...