मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने बुधवार को शिक्षक संघर्ष संकल्प दिवस की वर्षगांठ मनाई। आयोजन सदर अस्पताल रोड स्थित संघ भवन में किया गया था। संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अनुबंध एवं मानदेय के विरुद्ध 24 दिसंबर 2005 को प्रदर्शन करने वाले लाखों शिक्षा मित्रों पर तत्कालीन सरकार ने बर्बरतापूर्ण लाठी बरसाई थी। हजारों शिक्षामित्र घायल हो गये थे। इसी साहसिक आंदोलन के बाद शिक्षामित्रों की सेवा 60 वर्षों के लिए स्थाई की गई। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि राज्य के शैक्षिक विकास में नियोजित शिक्षकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है फिर भी सरकार उन्हें प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। लगभग 20 वर्षों की सेवा के बाद भी नियोजित शिक्षक प्रमोशन की बाट जोह रहे हैं। आजतक स्नातक प्रमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.